गो सुध नहीं उस शोख़ सितमगर ने सँभाली

आफ़ताब शाह आलम सानीआफ़ताब शाह आलम सानी

1 min read · 12.4K reads

गो सुध नहीं उस शोख़ सितमगर ने सँभाली

तिस पर भी कोई बात अदा से नहीं ख़ाली

कुछ होश नहीं मुझ में रहा जब से पिलाई

उस नर्गिस-ए-मख़मूर की साक़ी ने प्याली

शबनम के अरक़ में हुआ ख़जलत सीती गुल-ए-तर

देखी जो लब-ए-लाल की उस शोख़ के लाली

वे ग़ैर ही हैं जिन की हर इक बात हो सुनते

हम ने तो जो कुछ अर्ज़ की सो सुनते ही टाली

तौसीफ़ कोई कर सके क्या ऐ 'शह-ए-आलम'

रुत्बा है तेरे शेर का गुफ़्तार से आली

आफ़ताब शाह आलम सानी
About the poet

आफ़ताब शाह आलम सानी

उपनाम : 'आफ़ताब' मूल नाम : अब्दुल्लाह जन्म : दिल्ली शाह आलम सानी मुग़लिया सलतनत के ऐसे बादशाह थे जिनके बारे में ये कहना मुश्किल है कि वो ज़्यादा बदनसीब थे या ज़्यादा पीड़ित। अपने 48 साल की हुकूमत में बारह साल तक वो जान के ख़तरे की वजह से राजधानी दिल्ली में क़दम…

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like