पता नहीं कैसी बारिश

आदित्य शुक्लआदित्य शुक्ल27 Sept 1991

1 min read · 12.4K reads

बारिश जनजीवन पर संगीत की तरह है

उस वक़्त जब मैं अपने प्रयासों में

और अधिक मानव होने का

यत्न कर रहा होता हूँ

कि तुम अब तो घर चली जाओ

मेरी नाक पर लगी चोट तो फिर भी ठीक हो जाएगी

जबकि मेरे लिए

बारिश में केंचुए, मेंढक, सर्प, मछलियाँ

गड्ढों में भरा हुआ पानी

सड़कों पर गिरे पड़े पेड़

(कुछ भी)

नॉस्टेल्जिया का विषय हो सकते हैं,

सुदूर पहाड़ों पर बैठे

शिरीष कुमार मौर्य के लिए

बारिश के भीतर बारिश है

जिसका पता नहीं क्या मतलब है

पता नहीं क्या मतलब

मेरे भीतर

कहीं बहुत अधिक भीतर तक

धँसा हुआ

पता नहीं किस नज़र से तुम्हें देखता मैं

कहता हूँ अब तो घर चली जाओ

रास्ते सब बंद हैं लेकिन,

बड़े-बड़े पेड़ सड़कों पर टूटकर गिर गए हैं

क्षत-विक्षत जीवन भी सुंदर है

जब बारिश है

बिजली नहीं है

सड़कों पर पानी भरा है

फिर भी कुछ लोग टूटे पेड़ों पर

चढ़कर इस ओर से उस दुनिया की ओर जा रहे हैं।

आदित्य शुक्ल
About the poet

आदित्य शुक्ल

आदित्य शुक्ल 1991 देवरिया, उत्तर प्रदेश नई पीढ़ी के कवि, लेखक और अनुवादक। Aditya Shukla 1991 Deoria, Uttar Pradesh A new generation of poets, writers and translators.

View profile & all 19 Poems / Stories

More from आदित्य शुक्ल

  1. सब कुछ अगर झूठ हो तो भी बचा रहता है थोड़ा-सा सच

    सब कुछ अगर झूठ हो तो भी बचा रहता है थोड़ा-सा सचसभी अगर भूल जाएँ तो भी कभी-कभी करता है कोई याद

    12.4K reads
  2. आवश्यक सूचनाएँ

    एकइश्तिहार के लिए बोर्ड ख़ाली है

    12.4K reads
  3. ये वाक्य एक कविता होना चाहते हैं

    ये वाक्य एक कविता होना चाहते हैं। यह अनुच्छेद एक पत्र, एक प्रेम-पत्र होना चाहता है। ये सभी वाक्य तुम्हारी स्मृतियों का रक्तस्राव हैं। ये अनुच्छेद असफलताओं की दस्तावेज़ हैं। हम भाषा और आकांक्षाओं के अपने-अपने सीमांत पर खड़े एक-दूसरे को दूर से देख रहे हैं। क्या हम अपनी भाषा और आकांक्षाओं के सीमांत को पार नहीं कर सकते?आज दिन—शनिवार।

    12.4K reads
  4. पृथ्वी पर

    उन सभी बातों के शब्द याद आते हैं जो किसी ने कहे ही नहींउन सभी लोगों के स्पर्श होते हैं महसूस जो कहीं हैं ही नहीं

    12.4K reads
  5. नींद ही है कि सच है

    अधखुली आँखों से टपकती है नींद ,बिस्तर रेशमी होता जाता है।

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like