ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाब - आबिद मुनावरी

आबिद मुनावरीआबिद मुनावरी2 Sept 1938

3 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाब
उन को बख़्शे गए हैं फिर से ख़्वाब

दिन अंधेरा दिखाई देता है
रात देखे थे जगमगाते ख़्वाब

उस ने ऐसे भुला दिया है मुझे
याद रहते नहीं हैं जैसे ख़्वाब

रात की बख़्शिशें तो थीं मुझ पर
रोज़-ए-रौशन ने भी दिखाए ख़्वाब

जिन की ताबीर ही नहीं कोई
मैं ने देखे हैं अक्सर ऐसे ख़्वाब

दिल का हर ज़ख़्म हो गया ताज़ा
आ गए याद भूले-बिसरे ख़्वाब

इश्क़ की ये अलामतें तो नहीं
दिल है बेचैन आँख है बे-ख़्वाब

मश्ग़ला है मिरा ये ऐ आबिद
देखना नित-नए सुनहरे ख़्वाब
आबिद मुनावरी
About the poet

आबिद मुनावरी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आबिद मुनावरी

  1. लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैंफ़स्ल-ए-गुल है मगर मलूल हूँ मैं

    12.4K reads
  2. अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगे - आबिद मुनावरी

    अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगेजितनी भी है सफ़र की थकन भूल जाओगे

    12.4K reads
  3. जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आए - आबिद मुनावरी

    जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आएहम रुख़ पे दिन की धूप लिए घर पलट कर आए

    12.4K reads
  4. ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैंज़िंदगी की खुली किताब हूँ मैं

    12.4K reads
  5. मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँ - आबिद मुनावरी

    मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँमिरी नाव बे-बादबाँ है मियाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like