ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैं - आबिद मुनावरी

आबिद मुनावरीआबिद मुनावरी2 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैं
ज़िंदगी की खुली किताब हूँ मैं

यूँ तो इक जुरआ-ए-शराब हूँ मैं
गर्दिश-ए-वक़्त का जवाब हूँ मैं

जुस्तजू-ए-सुकून-ए-दिल थी मुझे
ग़र्क़-ए-दरिया-ए-इज़्तिराब हूँ मैं

मेरी क़ीमत है प्यार के दो-बोल
कितने सस्ते में दस्तियाब हूँ मैं

कभी नग़्मा-तराज़ था मैं भी
आज टूटा हुआ रबाब हूँ मैं

रंज ग़म दर्द बे-कसी हसरत
मीर का जैसे इंतिख़ाब हूँ मैं

कौन मुझ पर यक़ीन लाएगा
अपनी नज़रों में ख़ुद सराब हूँ मैं

पहले सैलाब से परेशाँ था
अब कि महव-ए-तलाश-ए-आब हूँ मैं

मुख़्तलिफ़ रंग हैं मिरे आबिद
कभी जल्वा कभी हिजाब हूँ मैं
आबिद मुनावरी
About the poet

आबिद मुनावरी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आबिद मुनावरी

  1. लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैंफ़स्ल-ए-गुल है मगर मलूल हूँ मैं

    12.4K reads
  2. अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगे - आबिद मुनावरी

    अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगेजितनी भी है सफ़र की थकन भूल जाओगे

    12.4K reads
  3. जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आए - आबिद मुनावरी

    जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आएहम रुख़ पे दिन की धूप लिए घर पलट कर आए

    12.4K reads
  4. ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाब - आबिद मुनावरी

    ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाबउन को बख़्शे गए हैं फिर से ख़्वाब

    12.4K reads
  5. मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँ - आबिद मुनावरी

    मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँमिरी नाव बे-बादबाँ है मियाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like