अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगे - आबिद मुनावरी

आबिद मुनावरीआबिद मुनावरी2 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

अगले पड़ाव पर यूँही ख़ेमा लगाओगे
जितनी भी है सफ़र की थकन भूल जाओगे

बाहर हवा-ए-तेज़ लगाए हुए है घात
घर से जो निकले अब कि पलट कर न आओगे

हर शख़्स अपने आप में मसरूफ़ है यहाँ
किस को फ़साना-ए-दिल-मुज़्तर सुनाओगे

ताबिंदा-ख़्वाब देख कर आँखें खुलेंगी जब
ज़ुल्मात के बग़ैर यहाँ कुछ न पाओगे

इक दूसरे से हो के अलग ख़ुश रहेगा कौन
तड़पेंगे हम भी ख़ुद भी तुम आँसू बहाओगे

जा तो रहे हो जिंस-ए-वफ़ा की तलाश में
साथ अपने यासियत के सिवा कुछ न लाओगे

गिर्दाब सामने है मुख़ालिफ़ हवाएँ हैं
कश्ती को कैसे जानिब-साहिल घुमाओगे

जिस को ख़ुलूस समझे हुए थे वो क्या हुआ
कितना यक़ीन था तुम्हें धोका न खाओगे

पर्बत हैं बर्फ़-पोश क़दम देख-भाल कर
आबिद फिसल गए तो सँभलने न पाओगे
आबिद मुनावरी
About the poet

आबिद मुनावरी

View profile & all 8 Poems / Stories

More from आबिद मुनावरी

  1. लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    लाला-ज़ारों में ज़र्द फूल हूँ मैंफ़स्ल-ए-गुल है मगर मलूल हूँ मैं

    12.4K reads
  2. जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आए - आबिद मुनावरी

    जब आसमान पर मह-ओ-अख़्तर पलट कर आएहम रुख़ पे दिन की धूप लिए घर पलट कर आए

    12.4K reads
  3. ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैं - आबिद मुनावरी

    ख़ुद सवाल आप ही जवाब हूँ मैंज़िंदगी की खुली किताब हूँ मैं

    12.4K reads
  4. ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाब - आबिद मुनावरी

    ज़िंदगी भर जिन्हों ने देखे ख़्वाबउन को बख़्शे गए हैं फिर से ख़्वाब

    12.4K reads
  5. मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँ - आबिद मुनावरी

    मुक़द्दर में साहिल कहाँ है मियाँमिरी नाव बे-बादबाँ है मियाँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like