ख़ाक बसर ले आई है - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

2 min read · 12.4K reads

ख़ाक बसर ले आई है
राह किधर ले आई है

लिख के परों पर इक तितली
उस की ख़बर ले आई है

कितने सितारे ख़्वाबों के
गर्द-ए-सफ़र ले आई है

राज़ कोई इन आँखों का
शफ़क़-ए-सहर ले आई है

एक हवा कितनी यादें
मेरे घर ले आई है
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like