एक मिशअल थी बुझा दी उस ने - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

2 min read · 12.4K reads

एक मिशअल थी बुझा दी उस ने
फिर अँधेरों को हवा दी उस ने

किस क़दर फ़र्त-ए-अक़ीदत से झुका
और फिर ख़ाक उड़ा दी उस ने

दम-ब-दम मुझ पे चला कर तलवार
एक पत्थर को जिला दी उस ने

याँ तो आता ही नहीं था कोई
आन कर बज़्म सजा दी उस ने
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like