एक ख़ुदा पर तकिया कर के बैठ गए हैं - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

2 min read · 12.4K reads

एक ख़ुदा पर तकिया कर के बैठ गए हैं
देखो हम भी क्या क्या कर के बैठ गए हैं

पूछ रहे हैं लोग अरे वो शख़्स कहाँ है
जाने कौन तमाशा कर के बैठ गए हैं

उतरे थे मैदान में सब कुछ ठीक करेंगे
सब कुछ उल्टा सीधा कर के बैठ गए हैं

सारे शजर शादाबी समेटे अपनी अपनी
धूप में गहरा साया कर के बैठ गए हैं

लौट गए सब सोच के घर में कोई नहीं है
और ये हम के अँधेरा कर के बैठ गए हैं
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like