दिल में जो बात है बताते नहीं - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

3 min read · 12.4K reads

दिल में जो बात है बताते नहीं
दूर तक हम कहीं भी जाते नहीं

अक्स कुछ देर तक नहीं रुकते
बोझ ये आईने उठाते नहीं

ये नसीहत भी लोग करने लगे
इस तरह मुफ़्त दिल गँवाते नहीं

दूर बस्ती पे है धुवाँ कब से
क्या जला है जिसे बुझाते नहीं

छोड़ देते हैं इक शरर बे-नाम
आग लग जाती है लगाते नहीं

भूल जाना भी अब नहीं आसाँ
वरना ये ख़िफ़्फ़तें उठाते नहीं

आप अपने में जलते बुझते हैं
ये तमाशा कहीं दिखाते नहीं
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like