अजीब शय है के सूरत बदलती जाती है - अब्दुल हमीद

अब्दुल हमीदअब्दुल हमीद

3 min read · 12.4K reads

अजीब शय है के सूरत बदलती जाती है
ये शाम जैसे मक़ाबिर में ढलती जाती है

चहार सम्त से तेशा-ज़नी हवा की है
ये शाख़-ए-सब्ज़ के हर आन फलती जाती है

पहुँच सकूँगा फ़सील-ए-बुलंद तक कैसे
के मेरे हाथ से रस्सी फिसलती जाती है

कहीं से आती ही जाती है नींद आँखों में
किसी के आने की साअत निकलती जाती है

निगह को ज़ाएक़ा-ए-ख़ाक मिलने वाला है
के साहिलों की तरफ़ नाव चलती जाती है
अब्दुल हमीद
About the poet

अब्दुल हमीद

View profile & all 13 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like