चाहत

आग्नेयआग्नेय24 Jan 1935 – 26 Aug 2023

1 min read · 12.4K reads

सुबह उठते ही

चिड़ियों के साथ चहचहाना चाहता हूँ

दूधवाले से उसकी गायों के नाम

पूछना चाहता हूँ

अख़बारवाले से नमस्कार करना चाहता हूँ

एकांत पार्क में जाकर

दरख़्तों के साथ झूलना चाहता हूँ

बुलबुलों के घोंसले में घुसकर

उनके साथ ब्रेकफ़ास्ट करना चाहता हूँ

और थोड़ी देर के लिए

किसी बाँबी में सरककर

किसी नागिन के इश्क़ में पड़ जाना चाहता हूँ

और घर लौटकर

अपनी मेड-सर्वेंट के साथ मिलकर

बर्तन साफ़ करना

और फ़र्श पर पोंछा लगाना चाहता हूँ

दिन भर पड़ोसियों से गप्पें लगाना चाहता हूँ

रात में दुश्मनों के साथ शराब पीना चाहता हूँ

अंतरिक्ष के सारे ग्रहों की सैर करके

चंद्रलोक में गहरी नींद सोना चाहता हूँ।

क्योंकि अपने जीवन में

वही नहीं कर सका

जो करना चाहता हूँ अपने जीवन में

आग्नेय
About the poet

आग्नेय

हिंदी के समादृत कवि-लेखक। बतौर अनुवादक भी चर्चित। ‘सदानीरा’ पत्रिका के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : आग्नेय जन्म : 24/01/1935 | सागर, मध्य प्रदेश निधन : 26/08/2023 | गुरुग्राम, हरियाणा

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like