कविताओं का जीवन

आग्नेयआग्नेय24 Jan 1935 – 26 Aug 2023

1 min read · 12.4K reads

पैरों तले दबती चींटी का जीवन

मुझे नहीं चाहिए

दुम हिलाते कुत्ते का जीवन

मुझे नहीं चाहिए

बाड़े में बँधने वाले मवेशी का जीवन

मुझे नहीं चाहिए

धोबी घाट तक जाने वाले गधे का जीवन

नहीं चाहिए

चूहों को खाती बिल्ली का जीवन

नहीं चाहिए

साँप का भोजन बनने वाले चूहे का जीवन

नहीं चाहिए

मुझे एक मनुष्य का जीवन चाहिए

वैसे मनुष्य का जीवन

जिसे चाहा है

कवियों ने अपनी कविताओं में

आग्नेय
About the poet

आग्नेय

हिंदी के समादृत कवि-लेखक। बतौर अनुवादक भी चर्चित। ‘सदानीरा’ पत्रिका के संस्थापक-संपादक। मूल नाम : आग्नेय जन्म : 24/01/1935 | सागर, मध्य प्रदेश निधन : 26/08/2023 | गुरुग्राम, हरियाणा

View profile & all 23 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like