इश्क़ से तेरे मेरे ज़ह्न के जुगनू जागे - ज़िया ज़मीर

ज़िया ज़मीरज़िया ज़मीर7 Sept 1977

4 min read · 12.4K reads

इश्क़ से तेरे मेरे ज़ह्न के जुगनू जागे
लफ़्ज़ पैकर में ढले सोच के पहलू जागे

देखिए खिलता है अब कौन से एहसास का फूल
देखिए रूह में अब कौनसी ख़ुशबू जागे

जाने कब मेरे थके जिस्म की जागे क़िस्मत
जाने कब यार तेरे लम्स का जादू जागे

सोचता हूँ मैं यही जागते तन्हा जानाँ
रतजगा कैसा हो गर साथ मेरे तू जागे

चाँद तारों ने तका तेरा सरापा शब भर
देखने भर को तुझे रात में जुगनू जागे

वो समन्दर के सफ़र पर जो मेरे साथ चला
लहरें इठला के उठीं नींद से टापू जागे

तू भी पलकों पे सितारों को सजा ऐ शब भर
मेरी ही तरह मेरे यार कभी तू जागे

सोचता होगा ‘ज़िया’ वो गुलो-गुलज़ार बदन
अब के छूने से उसे कौनसी ख़ुशबू जागे
ज़िया ज़मीर
About the poet

ज़िया ज़मीर

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like