देखी नहीं, सुनी नहीं ऐसी वफ़ा कि यार बस - ज़िया ज़मीर

ज़िया ज़मीरज़िया ज़मीर7 Sept 1977

4 min read · 12.4K reads

देखी नहीं सुनी नहीं ऐसी वफ़ा कि यार बस
वादे पे मेरे शख़्स वो ऐसे जिया कि यार बस

चाहीं रिफ़ाकतें अगर उससे तमाम उम्र की
सन्दली हाथ, हाथ पर ऐसे रखा कि यार बस

जह्न में यूँ ही आ गया तेरा ख़्याल एक शब
तारों से सारा आसमाँ ऐसा सजा कि यार बस

मैंने ज़रा-सी देर ही देखा था यार को अभी
जाने वो क्यों सिमट गया, कहने लगा कि यार बस

एक नज़र की बात थी जिसने तबाह कर दिया
नाज़ था जिस पे दिल वही ऐसा लुटा कि यार बस

होने को और भी बहुत हमसे जुदा हुए मगर
तू जो ज़रा जुदा हुआ दिल वो दुखा कि यार बस

राहे-हयात जब कभी लगने लगी बहुत कठिन
थाम के हाथ वो मेरा ऐसे चला कि यार बस

उसने कहा सुनो ज़िया सज-धज के कुछ रहा करो
मुझको न जाने क्या हुआ ऐसा सजा कि यार बस
ज़िया ज़मीर
About the poet

ज़िया ज़मीर

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी