अजब लड़की है वो लड़की - ज़िया ज़मीर

ज़िया ज़मीरज़िया ज़मीर7 Sept 1977

5 min read · 12.4K reads

अजब लड़की है वो लड़की
हमेशा रूठ जाती है
कहा करती है यह मुझसे
सुनो जानूँ मौहब्बत ख़ूब कहते हो
मगर यह कैसी ज़िद है
जुबाँ से कुछ नहीं कहते
मुझे लगता है जैसे तुम
पज़ीराई के दो जुम्ले जुबाँ पर रखने भर से ही
परेशाँ हो से जाते हो
या फिर उकता से जाते हो
मुझे मालूम है यह भी
तुम्हारी बोलती आँखें
गुज़रते हर नए पल में
मौहब्बत के नए मानी बताती हैं
मुझे यह भी बताती हैं
कि मेरा जिस्म जब इनकी
शुआओं में तपा करता है तब-तब
यह कुन्दन होता जाता है
मगर जानूँ
तुम्हारी मख़मली आवाज़ का लेकर सहारा
मौहब्बत के वो मीठे लफ़्ज़ जब भी
बदन पर मेरे गिरते हैं
मुझे लगता है कुछ ऐसे
खुदा ने छू के मेरी रूह फिर पाकीज़ा कर दी हो
तो मेरे प्यारे जानूँ
जुबां पर वक़्फ़े-वक़्फ़े से
मौहब्बत के वो मीठे लफ़्ज़ रक्खो
कि मुझको वक़्फ़े-वक़्फ़े पर
यूँ ही पाकीज़ा होने की
बड़ी हसरत-सी रहती है...
अजब लड़की है वो लड़की
ज़िया ज़मीर
About the poet

ज़िया ज़मीर

View profile & all 20 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like