शब ए ग़म है मेरी तारीक बहुत - ज़िया फ़तेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

3 min read · 12.4K reads

शब ए ग़म है मेरी तारीक बहुत |
हो न हो सुबह है नज़दीक बहुत |

उन से मैं दूर हुआ ख़ूब हुआ
आ गए वो मेरे नज़दीक बहुत |

ग़म ए जानाँ मेरे दिल से न गया
की ग़म ए दहर ने तहरीक बहुत |

मिल गई मर के हयात ए जावेद
तेरे बीमार हुए ठीक बहुत |

कम से कम हुस्न की रुसवाई में
थी ग़म ए इश्क़ की तज़हीक बहुत |

रहनवरदान ए जुनूँ बैठ गए
मंज़िल ए शौक़ थी नज़दीक बहुत |
 
ऐ ज़िया हम को दर ए साक़ी से
कम सही फिर भी मिली भीक बहुत |
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like