सोच का सफ़र - ज़िया फतेहाबादी

ज़िया फतेहाबादीज़िया फतेहाबादी9 Sept 1913 – 19 Sept 1986

2 min read · 12.4K reads

मुझे क्या ख़बर
इब्तदा कब हुआ
सफ़र सोच का -

मुझे क्या ख़बर
क्यूँ है जारी अभी तक
सफ़र सोच का -

अब बता दो कोई
ख़त्म होगा कहाँ, किस तरह और कब
ये सफ़र सोच का -

जानता हूँ मगर
इब्तदा है अज़ल
इन्तेहा है अबद
है अज़ल की तलाश ए अबद का सिला
ये सफ़र सोच का
ज़िया फतेहाबादी
About the poet

ज़िया फतेहाबादी

View profile & all 80 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like