तमाशा है सब कुछ मगर कुछ नहीं

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.6K reads

तमाशा है सब कुछ मगर कुछ नहीं ।
सिवाए फ़रेब-ए नज़र कुछ नहीं ।

ज़माना ये है रक्स-ए ज़र्रात का,
हिकायात-ए ओ क़मर कुछ नहीं ।

सितारों से आगे मेरी मंज़िलें,
बला से अगर बाल-ओ पर कुछ नहीं ।

मुहब्बत की ये महवीयत क्या कहूँ,
वो आए तो अपनी ख़बर कुछ नहीं ।

मेरा शौक़ ए मंज़िल है साबित क़दम,
कोई रहज़न-ओ राहबर कुछ नहीं ।

मुहब्बत है इन्सान की आबरू,
बग़ैर-ए मुहब्बत बसर कुछ नहीं ।

’ज़िया’ तो मरीज़-ए ग़म-ए इश्क़ है
इलाज इसका ऐ चारागर, कुछ नहीं ।

 

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like