देता है जलवा आँख को दावत ही अब कहाँ ?

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.6K reads

देता है जलवा आँख को दावत ही अब कहाँ ?
आती है लब पे दिल की हिकायत ही अब कहाँ ?

ये ग़लग़ला ये शोर ये हँगामा शाम-ए ग़म,
है इन्तिज़ार-ए सुबह-ए क़यामत ही अब कहाँ ?

काँटे वही हैं फूल वही हैं बुलबुलें वही,
लेकिन अजूबाकारी-ए वहशत ही अब कहाँ ?

क्या आँख खोलिए यहाँ पहचानिए किसे,
आईनाख़ाने में कोई सूरत ही अब कहाँ ?

इस कारोबार-ए ज़ीस्त की मसरूफ़ियत न पूछ,
इन्सान को है मरने की फुरसत ही अब कहाँ ?

दिल के निहाँकदे में कोई जलवाबार है,
परदे की रह गई है ज़रूरत ही अब कहाँ ?

कहने को तो ग़ज़ल है मगर इस में ऐ ’ज़िया’,
शोख़ी ही अब कहाँ है शरारत ही अब कहाँ ?

 

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like