हसरत ए दीद मुसीबत ही सही

Zia FatehabadiZia Fatehabadi9 Feb 1913 – 19 Aug 1986

1 min read · 12.5K reads

हसरत ए दीद मुसीबत ही सही ।
हमें ग़म खाने की आदत ही सही ।

दश्त-ओ सहरा कोई दोज़ख तो नहीं,
तेरा कूचा मेरी जन्नत ही सही ।

बेअसर मेरी दुआएँ क्यूँ हों,
लादवा दर्द-ए मुहब्बत ही सही ।

ज़िन्दगी मौत से बेहतर है मगर,
दो घड़ी के लिए राहत ही सही ।

अमन से बैर नहीं रखते हम,
शोरिशें दाख़िल-ए फ़ितरत ही सही ।

सर कटाने की मगर बात कहाँ,
सर में सौदा-ए शहादत ही सही ।

देख कर इश्क ’ज़िया’ बढ़ता है,
हुस्न तस्वीर-ए नज़ाकत ही सही ।

Zia Fatehabadi
About the poet

Zia Fatehabadi

Mehr Lal Soni (9 February 1913 – 19 August 1986), better known as Zia Fatehabadi, was an Indian Urdu ghazal and nazm writer. He was a disciple (shaagird) of Syed Aashiq Hussain Siddiqui Seemab Akbarabadi (1882–1951), who was a disciple of Nawab Mirza Khan Daa…

View profile & all 26 Poems / Stories