इक सदमा दर्द-ए-दिल से मेरी जान - ज़ौक़

ज़ौक़ज़ौक़

5 min read · 12.4K reads

इक सदमा दर्द-ए-दिल से मेरी जान पर तो है
लेकिन बला से यार के ज़ानू पे सर तो है

आना है उन का आना क़यामत का देखिये
कब आएँ लेकिन आने की उन के ख़बर तो है

है सर शहीद-ए-इश्क़ का ज़ेब-ए-सिनान-ए-यार
सद शुक्र बारे नख़्ल-ए-वफ़ा बार-वर तो है

मानिंद-ए-शम्मा गिर्या है क्या शुग़ल-ए-तुरफ़ा-तर
हो जाती रात उस में बला से बसर तो है

है दर्द दिल में गर नहीं हम-दर्द मेरे पास
दिल-सोज़ कोई गर नहीं सोज़-ए-जिगर तो है

ऐ दिल हुजूम-ए-दर्द-ओ-अलम से न तंग हो
ख़ाना-ख़राब ख़ुश हो के आबाद घर तो है

तुर्बत पे दिल-जलों की नहीं गर चराग़ ओ गुल
सीने में सोज़िश-ए-दिल ओ दाग़-ए-जिगर तो है

ग़ायब में जो कहा सो कहा फिर भी है ये शुक्र
ख़ामोश हो गया वो मुझे देख कर तो है

कश्ती-ए-बहर-ए-ग़म है मेरे हक़ में तेग़-ए-यार
कर देती एक दम में इधर से उधर तो है

वो दिल के जिस में सोज़-ए-मोहब्बत न होवे ज़ौक़
बेहतर है संग उस से के उस में शरर तो है
ज़ौक़
About the poet

ज़ौक़

View profile & all 69 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश