बे-मकाँ मेरे ख़्वाब होने लगे - ज़क़ी तारिक़

ज़क़ी तारिक़ज़क़ी तारिक़

4 min read · 12.4K reads

 बे-मकाँ मेरे ख़्वाब होने लगे
 रत-जगे भी अज़ाब होने लगे

 हुस्न की महफ़िलों का वज़्न बढ़ा
 जब से हम बार-याब होने लगे

 है अजब लम्स उन के हाथों का
 संग-रेज़े गुलाब होने लगे

 अब पिघलने लगे हैं पत्थर भी
 राब्ते कामयाब होने लगे

 मेरा सच बोलना क़यामत था
 कैसे कैसे इताब होने लगे

 ज़िक्र था उन की बे-वफ़ाई का
 आप क्यूँ आब आब होने लगे

 पुर-सुकूँ हिज्र साअतें देखूँ
 वस्ल लम्हे अज़ाब होने लगे

 हम भी कहने लगे हैं रात को रात
 हम भी गोया ख़राब होने लगे

 कुछ ज़ुबाँ से निकल गया था यूँही
 क्यूँ ख़फ़ा आँ जनाब होने लगे

 ऐ ज़की मुझ को मिल गई मेराज
 मेरे शेर इंतिख़ाब होने लगे
ज़क़ी तारिक़
About the poet

ज़क़ी तारिक़

View profile & all 9 Poems / Stories

More from ज़क़ी तारिक़

  1. भरे तो कैसे परिंदा भरे उड़ान - ज़क़ी तारिक़

    भरे तो कैसे परिंदा भरे उड़ान कोईनहीं है तीर से ख़ाली यहाँ कमान कोई

    12.4K reads
  2. दुरीदा-जैब गिरेबाँ भी चाक चाहता - ज़क़ी तारिक़

    दुरीदा-जैब गिरेबाँ भी चाक चाहता हैवो इश्क़ क्या है जो दामन को पाक चाहता है

    12.4K reads
  3. इताब ओ क़हर का हर इक निशान - ज़क़ी तारिक़

    इताब ओ क़हर का हर इक निशान बोलेगामैं चुप रहा तो शिकस्ता मकान बोलेगा

    12.4K reads
  4. कौन कहता है गुम हुआ परतव - ज़क़ी तारिक़

    कौन कहता है गुम हुआ परतवलहज़ा लहज़ा है आईना परतव

    12.4K reads
  5. मेरे ख़्वाबों का कभी जब आसमाँ - ज़क़ी तारिक़

    मेरे ख़्वाबों का कभी जब आसमाँ रौशन हुआरह-गुज़ार-ए-शौक़ का एक इक निशाँ रौशन हुआ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like