भरे तो कैसे परिंदा भरे उड़ान - ज़क़ी तारिक़

ज़क़ी तारिक़ज़क़ी तारिक़

3 min read · 12.4K reads

 भरे तो कैसे परिंदा भरे उड़ान कोई
 नहीं है तीर से ख़ाली यहाँ कमान कोई

 थीं आज़माइशें जितनी तमाम मुझ पे हुईं
 न बच के जाएगा अब मुझ से इम्तिहान कोई

 ये तोता मैना के क़िस्से बहुत पुराने हैं
 हमारे अहद की अब छेड़ो दास्तान कोई

 नए ज़माने की ऎसी कुछ आँधियाँ उट्ठीं
 रहा सफ़ीने पे बाक़ी न बादबान कोई

 बिखर के रह गईं रिश्तों की सारी ज़ंजीरें
 बचा सका न रिवायत को ख़ानदान कोई

 ज़की हमारा मुक़द्दर हैं धूप के ख़ेमे
 हमें न रास कभी आया साएबान कोई
ज़क़ी तारिक़
About the poet

ज़क़ी तारिक़

View profile & all 9 Poems / Stories