मेरे ख़्वाबों का कभी जब आसमाँ - ज़क़ी तारिक़

ज़क़ी तारिक़ज़क़ी तारिक़

3 min read · 12.4K reads

 मेरे ख़्वाबों का कभी जब आसमाँ रौशन हुआ
 रह-गुज़ार-ए-शौक़ का एक इक निशाँ रौशन हुआ

 अजनबी ख़ुश्बू की आहट से महक उट्ठा बदन
 क़हक़हों के लम्स से ख़ौफ़-ए-ख़िज़ाँ रौशन हुआ

 फिर मेरे सर से तयक़्क़ुन का परिंदा उड़ गया
 फिर मेरे एहसास में ताज़ा-गुमाँ रौशन हुआ

 जाने कितनी गर्दनों की हो गईं शमएँ क़लम
 तब कहीं जा कर ये तीरा ख़ाक-दाँ रौशन हुआ

 शहर में ज़िंदाँ थे जितने सब मुनव्वर हो गए
 किस जगह दिल को जलाया था कहाँ रौशन हुआ

 जल गया जब यास के शोलों से सारा तन ज़की
 तब कहीं उम्मीद का धुँदला निशाँ रौशन हुआ
ज़क़ी तारिक़
About the poet

ज़क़ी तारिक़

View profile & all 9 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like