इताब ओ क़हर का हर इक निशान - ज़क़ी तारिक़

ज़क़ी तारिक़ज़क़ी तारिक़

2 min read · 12.4K reads

 इताब ओ क़हर का हर इक निशान बोलेगा
 मैं चुप रहा तो शिकस्ता मकान बोलेगा

 अभी हुजूम है उस को जुलूस बनने दे
 तेरे ख़िलाफ़ हर इक बे-ज़ुबान बोलेगा

 हमारी चीख़ कभी बे-असर नहीं होगी
 ज़मीं ख़मोश सही आसमान बोलेगा

 जो तुम सुबूत न दोगे अज़ाब के दिन का
 गवाह बन के ये सारा जहाँ बोलेगा

 कभी तो आएगा वो वक़्त भी ज़की तारिक़
 यक़ीन बन के हमारा गुमान बोलेगा
ज़क़ी तारिक़
About the poet

ज़क़ी तारिक़

View profile & all 9 Poems / Stories