ज़ख़्म को फूल कहें नौहै को नग़्मा समझें - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

3 min read · 12.4K reads

ज़ख़्म को फूल कहें नौहै को नग़्मा समझें
इतने सादा भी नहीं हम कि न इतना समझें

दर्द को अपने मुदावा किसे मंज़ूर नहीं
हाँ मगर क्यूँ किसी क़ातिल को मसीहा समझें

शोबदा-बाज़ी किसी की न चलेगी हम पर
तंज़ ओ दुश्नाम को कहते ही लतीफ़ा समझें

ख़ुद पे ये ज़ुल्म गवारा नहीं होगा हम से
हम तो शोलों से न गुज़रेंगे न सीता समझें

छोड़ि पैरों में क्या लकड़ियाँ बाँधे फिरना
अपने क़द से मिरा क़द शौक़ से छोटा समझें

हम तो बेगाने से ख़ुद को भी मिले हैं ‘बिल्क़ीस’
किस तवक़्क़ो पे किसी शख़्स को अपना समझें
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like