दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है
भूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

सब्र ओ शकेब बाक़ी ताब ओ तवाँ सलामत
दिल मिस्ल-ए-ऊद जल जल ख़ुशबू बिखेरता है

हम ख़ाक हो चुके थे अपनी ही हिद्दतों में
मिट्टी है राख फिर से पैकर नया बना है

इक ज़ख़्म ज़ख़्म चेहरा टुकड़ों में हाथ आया
और हम समझ रहे थे आईना जुड़ गया है

सहरा-ए-नीम-शम में बे-आस रेतों पर
दिन भर के किश्त ओ ख़ूँ का मारा तड़प रहा है

दहश्त-ज़दा ज़मीं पर वहशत भरे मकाँ ये
इस शहर-ए-बे-अमाँ का आख़िर कोई ख़ुदा है

मिल जाए आबलों को दाद-ए-मुसाफ़िरत अब
अब दर्द-ए-बे-नवाई कुछ हद से भी सिवा है

हम पर तो खुल चुका भी दर बंद हर बला का
क्या जानिए अजल को अब इंतिज़ार क्या है

गुल-चीनियों का हम से ‘बिल्क़ीस’ हाल पूछो
अंगुश्त-ए-आरज़ू में काँटा उतर गया है
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  3. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  4. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads
  5. कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा हैख़ुशी रूकी है न कोई मलाल ठहरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like