एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा
कुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

ख़ून जमता सा रग ओ पै में हुए शल एहसास
देखे जाती है नज़र हौल तमाशा कैसा

रेगज़ारों में सराबों के सिवा क्या मिलता
ये तो मालूम था है अब ये अचम्भा कैसा

आबले पाँव के सब फूट रहे बे-निश्तर
रास आया हमें इन ख़ारों पे चलना कैसा

फिर कभी सोचेंगे सच क्या है अभी तो सुन लें
लोग किस किस के लिए कहते हैं कैसा कैसा

सूई आँखों की भी मैं ने ही निकाली थी मगर
देख के भी मुझे उस ने नहीं देखा कैसा

कितनी सादा थी हथेली मिरी रंगीन हुई
मेरी उँगली में उतर आया है काँटा कैसा

आईना देखिए ‘बिल्क़ीस’ यही हैं क्या आप
आप ने अपना बना रक्खा है हुलिया कैसा
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  4. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads
  5. कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा हैख़ुशी रूकी है न कोई मलाल ठहरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like