हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था
घनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

कहीं हुई तो थी हलचल कहीं पे गहरे में
बिगड़ बिगड़ के वो बनता हबाब सा क्या था

तमाम जिस्म में होती हैं लरज़िशें क्या क्या
सवाद-ए-जाँ में ये बजता रबाब सा क्या था

हमारी प्यास पे बरसा अंधेरे उजियाले
वो कुछ घटाओं सा कुछ माहताब सा क्या था

ज़रा सी देर भी रूकता तो कुछ पता चलता
वो रंग था कि थी ख़ुशबू सहाब सा क्या था

ये तिश्नगी का सफ़र कट गया है जिस के तुफ़ैल
वो दश्त दश्त छलकता सराब सा क्या था

तमाम उम्र खपाया है जिस में सर ‘बिल्क़ीस’
भला वो बे-सर-ओ-पा सी किताब सा क्या था
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads
  5. कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा हैख़ुशी रूकी है न कोई मलाल ठहरा है

    12.4K reads