बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया
हर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

है यूँ कि कुछ तो बग़ावत-सरिश्त हम भी हैं
सितम भी उस ने ज़रूरत से कुछ ज़ियादा किया

हमें तो मौत भी दे कोई कब गवारा था
ये अपना क़त्ल तो बिल-क़स्द बिल-इरादा किया

बस एक जान बची थी छिड़क दी राहों पर
दिल-ए-ग़रीब ने इक एहतिमाम सादा किया

जो जिस जगह के था क़ाबिल उसे वहीं रक्खा
न ज़ियादा कम किया हम ने न कम ज़ियादा किया

बचा लिया है जो सर अपना सख़्त नादिम हैं
मगर ये अपान तहफ़्फ़ुज़ तो बे-इरादा किया

न लौटने का है रस्ता न ठहरने की है जा
किधर का आज जुनूँ ने मिरे इरादा किया
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  2. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  3. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  4. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads
  5. कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा हैख़ुशी रूकी है न कोई मलाल ठहरा है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like