मिरी हथेली में लिक्खा हुई दिखाई दे - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

मिरी हथेली में लिक्खा हुई दिखाई दे
वो शख़्स मुझ को ब-रंग-ए-हिना दिखाई दे

उसे जो देखूँ तो अपना सुराग़ पाऊँ मैं
इसी के नाम में अपना पता दिखाई दे

रविश पे जलें उस की आहटों से चराग़
अजब ख़िराम है आवाज़-ए-पा दिखाई दे

जो मेहरबाँ है तो क्या मेहरबाँ ख़फ़ा तो ख़फ़ा
कभी कभी तो वो बिल्कुल ख़ुदा दिखाई दे

समाँ समाँ है धुँदलका धुआँ धुआँ मंज़र
जिधर भी देखूँ बस इक ख़्वाब सा दिखाई दे

जुनूँ ने बख़्श दीं नज़रों को वुसअतें क्या क्या
कि ज़र्रे ज़र्रे में सहरा बिछा दिखाई दे

न मेरी तरह कोई देख ले उसे ‘बिल्क़ीस’
मैं क्यूँ बताऊँ मुझे उस में क्या दिखाई दे
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like