कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

4 min read · 12.4K reads

कब एक रंग में दुनिया का हाल ठहरा है
ख़ुशी रूकी है न कोई मलाल ठहरा है

तड़प रहे हैं पड़े रोज़ ओ शब में उलझे लोग
नफ़स नफ़स कोई पेचीदा जाल ठहरा है

ख़ुद अपनी फ़िक्र उगाती है वहम के काँटे
उलझ उलझ के मिरा हर सवाल ठहरा है

बस इक खंडर मिरे अंदर जिए ही जाता है
अजीब हाल है माज़ी में हाल ठहरा है

कभी नहीं था न अब है ख़याल-ए-सूद-ओ-ज़ियाँ
वही तो होगा जो अपना मआल ठहरा है

उसे एक बात को गुज़रे ज़माना बीत गया
मगर दिलों में अभी तक मलाल ठहरा है

जुनूँ के साए में अब घर बना लिया दिल ने
चलो कहीं तो वो आवारा-हाल ठहरा है

बड़े कमाल का निकला वो आदमी ‘बिल्क़ीस’
कि बे-हुनर है मगर बा-कमाल ठहरा है
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads