देता था जो साया वो शजर काट रहा है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीसज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

3 min read · 12.4K reads

देता था जो साया वो शजर काट रहा है
ख़ुद अपने तहफ़्फ़ुज़ की वो जड़ काट रहा है

बे-सम्त उड़ानों से पशीमाँ परिंदा
अब अपनी ही मिन्क़ार से पर काट रहा है

महबूस हूँ ग़ारों में मगर आज़र-ए-तख़ईल
चट्टानों में अश्काल-ए-हुनर काट रहा है

इक ज़र्ब-ए-मुसलसल है कि रूकती ही नहीं है
हर तार-ए-नफ़स दर्द-ए-जिगर काट रहा है

है कौन कमीं-गाह में ये कैसे बताऊँ
हर तीर मगर मेरे ही पर काट रहा है

उम्मीद उजाले का लिए तेशा हर इक दिल
हर रात ब-अंदाज़-ए-सहर काट रहा है

करता है फ़ुजूँ वहशत-ए-दिल दश्त का मौस
‘बिल्क़ीस’ मगर क्या करूँ घर काट रहा है
ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस
About the poet

ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

View profile & all 17 Poems / Stories

More from ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

  1. बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा किया - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    बदन पे ज़ख़्म सजाए लहू लबादा कियाहर एक संग से यूँ हम ने इस्तिफ़ादा किया

    12.4K reads
  2. दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता है - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    दीवार ओ दर में सिमटा इक लम्स काँपता हैभूले से कोई दस्तक दे कर चला गया है

    12.4K reads
  3. एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसा - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    एक आलम है ये हैरानी का जीना कैसाकुछ नहीं होने को है अपना ये होना कैसा

    12.4K reads
  4. हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या था - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    हमारी जागती आँखों में ख़्वाब सा क्या थाघनेरी शब में उगा आफ़्ताब सा क्या था

    12.4K reads
  5. जाने क्या कुछ है आज होने को - ज़फ़ीर-उल-हसन बिलक़ीस

    जाने क्या कुछ है आज होने कोजी मिरा चाहता है रोने को

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like