गिर गए थे सब्ज़ मंज़र टूट कर - ज़फ़र ताबिश

ज़फ़र ताबिशज़फ़र ताबिश27 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

गिर गए थे सब्ज़ मंज़र टूट कर
रह गया मैं अपने अंदर टूट कर

सो रहे थे शहर भी जंगल भी जब
रो रहा था नीला अम्बर टूट कर

मैं सिमट जाऊँगा ख़ुद ही दोस्तो
मैं बिखर जाता हूँ अक्सर टूट कर

और भी घर आँधियों की जद में थे
गिर गया उस का ही क्यूँ घर टूट कर

रो रहा है आज भी तक़्दीर पर
सब्ज़-गुम्बद से वो पत्थर टूट कर

अब नहीं होता मुझे एहसास कुछ
मैं हूँ अब पहले से बेहतर टूट कर

चंद ही लम्हों में ‘ताबिश’ बह गया
मेरी आँखों में समुंदर टूट कर
ज़फ़र ताबिश
About the poet

ज़फ़र ताबिश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like