न कहो तुम भी कुछ न हम बोलें - ज़फ़र ताबिश

ज़फ़र ताबिशज़फ़र ताबिश27 Sept 1957

2 min read · 12.4K reads

न कहो तुम भी कुछ न हम बोलें
आओ ख़ामोशियों के लब खोलें

बस्तियाँ हम ख़ुद ही जला आए
किसी बरगद के साए में सो लें

कुछ नए रंग सामनें आएँ
आ कई रंग साथ में घोलें

ज़र्द मंज़र अजीब सन्नाटे
खिड़कियाँ क्यूँ घरों की हम खोलें

रास्ते सहल हैं मगर ‘ताबिश’
कौन है साथ जिस के हम हो लें
ज़फ़र ताबिश
About the poet

ज़फ़र ताबिश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like