बस्ती बस्ती जंगल जंगल घूमा मैं - ज़फ़र ताबिश

ज़फ़र ताबिशज़फ़र ताबिश27 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

बस्ती बस्ती जंगल जंगल घूमा मैं
लेकिन अपने घर में आ कर सोया मैं

जब भी थकन महसूस हुई है रस्ते की
बूढ़े-बरगद के साए में बैठा मैं

क्या देखा था आख़िर मेरी आँखों ने
चलते चलते रस्ते में क्यूँ ठहरा मैं

जब भी झुक कर मिलता हूँ मैं लोगों से
हो जाता हूँ अपने क़द से ऊँचा मैं

ठंडे मौसम से भी मैं जल जाता हूँ
सूखी बारिश में भी अक्सर भीगा मैं

जब जब बच्चे बूढ़ी बातें करते हैं
यूँ लगता है देख रहा हूँ सपना मैं

सारे मंज़र सूने सूने लगते हें
कैसी बस्ती में ‘ताबिश’ आ पहुँचा मैं
ज़फ़र ताबिश
About the poet

ज़फ़र ताबिश

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानासहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी