आँगन-आँगन जारी धूप - ज़फ़र ताबिश

ज़फ़र ताबिशज़फ़र ताबिश27 Sept 1957

2 min read · 12.3K reads

आँगन-आँगन जारी धूप
मेरे घर भी आरी धूप

क्या जाने क्यूँ जलती है
सदियों से बिचारी धूप

किस के घर तू ठहरेगी
तू तो हैं बंजारी धूप

अब तो जिस्म पिघलते हैं
जारी जा अब जारी धूप

छुप गई काले बादल में
मौसम से जब हारी धूप

हो जाती है सर्द कभी
और कभी चिंगारी धूप

आज बहुत है अँधियारा
चुपके से आ जारी धूप
ज़फ़र ताबिश
About the poet

ज़फ़र ताबिश

View profile & all 0 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like