सूरज

योगेंद्र गौतमयोगेंद्र गौतम

1 min read · 12.4K reads

उस दिन सूरज यूँ निकला कि लगा न ही निकलता तो बेहतर था

उससे एक रात पहले रात यूँ गुज़री कि लगा रात न ही गुज़रती तो बेहतर थी

कितना कुछ रह गया जो न मैंने तुमसे कहा न तुमने मुझसे

तुम चले गए क्षितिज पर दौड़ते सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर

मैं एक ख़्वाब बुनता रह गया रात के चमकीले धागों से जड़ा

उस रात और दिन के बीच जीवन कुछ यूँ ठहरा

जैसे सातों नदियों और सातों समुद्रों का जल जम गया हो

और सब पिघलाता अगले दिन का सूरज कुछ यूँ निकला

कि लगा न निकलता तो बेहतर था।

योगेंद्र गौतम
About the poet

योगेंद्र गौतम

नई पीढ़ी कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 25 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like