भाषा की सचबयानी

यतीश कुमारयतीश कुमार21 Aug 1976

1 min read · 12.4K reads

मज़दूर की साँस धौंकनी है

जो लोहा गला कर घूम उड़ा दे

झंझारहित घूम

कौतूहल तो पैदा करती है

पर मुझे प्रिय है

बवंडर में दीए की बत्ती को उकसाते रहना

अकाल मेघ सच में

काली घटा जैसे ही हैं

बस इनकी उम्र

बहुत छोटी होती है

सच भी कभी-कभी

झूठ बोल लेता है

पर ध्येय तो दो जून की आग है

सच-झूठ से परे

तोतली भाषा में

कहा गया सच

राजा के लिए अबूझ भाषा है

प्रजा और राजा देश की दो आँखें हैं

आँखें बस एक दूसरे को नहीं देख पातीं

मूर्खता इन दोनों का सामूहिक गठजोड़ है

दुनिया में कितने सिर

खेल-खेल में

चुपचाप गिरा दिए गए

शह और मात एक गुपचुप खेल है

शह राजा और मात प्रजा

भाषा की सचबयानी यह है

कि झूठों ने उसे

बेज़ुबान पेड़ बना दिया है

सीढ़ी, कुर्सी और मेज़ बनने के लिए

यतीश कुमार
About the poet

यतीश कुमार

सुपरिचित कवि-लेखक। कविताओं की दो पुस्तकें 'अन्तस की खुरचन' और 'आविर्भाव' शीर्षक से प्रकाशित । मूल नाम : यतीश कुमार जन्म : 21/08/1976 | मुंगेर, बिहार 21 अगस्त 1976 को मुंगेर (बिहार) में जन्मे यतीश कुमार ने कविता और कहानी के साथ-साथ चर्चित उपन्यासों, कहानियों व…

View profile & all 36 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशी