अफ़वाह एक दियासलाई है
और दिल है कि
कच्ची नफ़रतों का दस्तावेज़ लिए घूम रहा है
दर्द से ज़्यादा परेशान करती है
उसकी चेतना
और स्मृतियाँ अंगार-प्रस्तरों में तब्दील हो रही है
धौंकनी से जलती आग तो सब देखते है
धौंकनी के भीतर जलती
आग की परछाई कोई नहीं देखता
राख से मींचती चिंगारी
अपनी पलकें बंद करती है
और कहती है
बचाओ इसे
कि राख भी ख़ाक न हो जाए








