तुझ में तो एक ख़ू-ए-जफ़ा और हो गई

वहीद इलाहाबादीवहीद इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

तुझ में तो एक ख़ू-ए-जफ़ा और हो गई

मैं और हो गया न वफ़ा और हो गई

गुल का कहीं निशाँ है न बुलबुल का ज़िक्र है

दो रोज़ में चमन की हवा और हो गई

आमद की सुन के खोली थी बीमार-ए-ग़म ने आँख

तुम आ गए उमीदे-ए-शिफ़ा और हो गई

बिन्त-ए-इनब तो रिंदों को यूँही मुबाह थी

ज़ाहिद नज़र पड़ा तो रवा और हो गई

शक्ल-ए-कु़बूल हो के फिरी आसमान से

तासीर हो गई तो दुआ और हो गई

याद आ गई जो का'बे में आबरू की ऐ 'वहीद'

अपनी नमाज़-ए-इश्क़ अदा और हो गई

वहीद इलाहाबादी
About the poet

वहीद इलाहाबादी

उपनाम : 'वहीद' मूल नाम : वहीदउद्दीन अहमद जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश वहीद इलाहाबादी, मौलवी वहीदुद्दीन (1829-1892) मशहूर शाइ’र ‘अकबर’ इलाहाबादी के उस्ताद थे। कहा जाता है कि उनके घर में आग लगी तो उन्हें अपना दीवान याद आया और उसे…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like