कुछ कह के उस ने फिर मुझे दीवाना कर दिया
इतनी सी बात थी जिसे अफ़्साना कर दिया
वो शब को बे-हिजाब जो महफ़िल में आ गए
क्या नूर था कि शम्अ' को परवाना कर दिया
इस दिल की है बहार-ओ-ख़िज़ाँ उन के हाथ में
गुलशन बना दिया कभी वीराना कर दिया
चाहा जिसे कि दिल से ये हो जाए आश्ना
दोनों जहान से उसे बेगाना कर दिया
क्या मेरे दिल के साथ किया इश्क़ ने सुलूक
इक आश्ना था उस को भी बेगाना कर दिया








