नख़वत-ए-हुस्न पसंद आई है दीवाने को

वहीद इलाहाबादीवहीद इलाहाबादी

1 min read · 12.4K reads

नख़वत-ए-हुस्न पसंद आई है दीवाने को

सर-कशी शम्अ' की मंज़ूर है परवाने को

देखिए कौन सी जा यार का मिलता है पता

कोई का'बे को चला है कोई बुत-ख़ाने को

तेरी फ़ुर्क़त में तसव्वुर है ये बेदर्दी का

ख़्वाब हम जानते हैं नींद के आ जाने को

काम आ जाती है हम-बज़्मी भी रौशन दिल की

शम्अ' हम-रंग बना लेती है परवाने को

गुल पे बुलबुल था कहीं शम्अ' पे परवाना था

हम ने हर रंग में देखा तिरे दीवाने को

वा-शुद-ए-दिल न हुई ग़ुंचा-ए-ख़ातिर न खिला

कौन से बाग़ में आए थे हवा खाने को

मैं ने जब वादी-ए-ग़ुर्बत में क़दम रक्खा था

दूर तक याद-ए-वतन आई थी समझाने को

वहीद इलाहाबादी
About the poet

वहीद इलाहाबादी

उपनाम : 'वहीद' मूल नाम : वहीदउद्दीन अहमद जन्म : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश वहीद इलाहाबादी, मौलवी वहीदुद्दीन (1829-1892) मशहूर शाइ’र ‘अकबर’ इलाहाबादी के उस्ताद थे। कहा जाता है कि उनके घर में आग लगी तो उन्हें अपना दीवान याद आया और उसे…

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like