आओ कुछ याद करें - उर्मिलेश

उर्मिलेशउर्मिलेश6 Sept 1951 – 16 Sept 2005

2 min read · 12.4K reads

आओ कुछ याद करें I
वे दिन जो बीत गए
बूँद-बूँद रीत गए

उनकी संलिपियों का
फिर से अनुवाद करें I

सोते से जग जाना
फिर घंटों बतियाना
चुप्पी को छोड़ वही
क्षण फिर आबाद करें I

वो पर अड़ जाना
बिना बात झुँझलाना
अपनी उस आदत पर
थोड़ा अवसाद करें
उर्मिलेश
About the poet

उर्मिलेश

View profile & all 49 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like