ईश्वर-स्तुति

तिरुवल्लुवरतिरुवल्लुवर

1 min read · 12.4K reads

1

अक्षर सबके आदि में, है अकार का स्थान।

अखिल लोक का आदि तो, रहा आदि भगवान॥

2

विद्योपार्जन भी भला, क्या आएगा काम।

श्रीपद पर सत्याज्ञ के, यदि नहिं किया प्रणाम॥

3

हृदय-पद्‍म-गत ईश के, पाद-पद्‍म जो पाय।

श्रेयस्कर वरलोक में, चिरजीवी रह जाय॥

4

राग-द्वेष विहीन के, चरणाश्रित जो लोग।

दुःख न दे उनको कभी, भव-बाधा का रोग॥

5

जो रहते हैं ईश के, सत्य भजन में लिप्त।

अज्ञानाश्रित कर्म दो, उनको करें न लिप्त॥

6

पंचेन्द्रिय-निग्रह किए, प्रभु का किया विधान।

धर्म-पंथ के पथिक जो, हों चिर आयुष्मान॥

7

ईश्वर उपमारहित का, नहीं पदाश्रय-युक्त।

तो निश्चय संभव नहीं, होना चिंता-मुक्त॥

8

धर्म-सिन्धु करुणेश के, शरणागत है धन्य।

उसे छोड़ दुख-सिन्धु को, पार‍ न पाए अन्य॥

9

निष्क्रिय इंद्रिय सदृश ही, 'सिर' है केवल नाम।

अष्टगुणी के चरण पर, यदि नहिं किया प्रणाम॥

10

भव-सागर विस्तार से, पाते हैं निस्तार।

ईश-शरण बिन जीव तो, कर नहीं पाए पार॥

तिरुवल्लुवर
About the poet

तिरुवल्लुवर

समादृत और अत्यंत लोकप्रिय प्राचीन तमिल संत कवि-दार्शनिक। संगम साहित्य में योगदान।

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी