वर्ष-महत्त्व

तिरुवल्लुवरतिरुवल्लुवर

1 min read · 12.4K reads

11

उचित समय की वृष्टि से, जीवित है संसार।

मानी जाती है तभी, वृष्टि अमृत की धार॥

12

आहारी को अति रुचिर‍, अन्नरूप आहार।

वृष्टि सृष्टि कर फिर स्वयं, बनती है आहार॥

13

बादल-दल बरसे नहीं, यदि मौसम में चूक।

जलधि-धिरे भूलोक में, क्षुत से हो आति हूक॥

14

कर्षक जन से खेत में, हल न चलाया जाय।

धन-वर्षा-संपत्ति की, कम होती यदि आय॥

15

वर्षा है ही आति प्रबल, सब को कर बरबाद।

फिर दुखियों का साथ दे, करे वही आबाद॥

16

बिना हुए आकाश से, रिमझिम रिमझिम वृष्टि।

हरि भरी तृण नोक भी, आएगी नहीं दृष्टि॥

17

घटा घटा कर जल‍धि को, यदि न करे फिर दान।

विस्तृत बड़े समुद्र का, पानी उतरा जान॥

18

देवाराधन नित्य का, उत्सव सहित अमंद।

वृष्टि न हो तो भूमि पर, हो जावेगा बंद॥

19

इस विस्तृत संसार में, दान पुण्य तप कर्म।

यदि पानी बरसे नहीं, टिकें न दोनों कर्म॥

20

नीर बिना भूलोक का, ज्यों न चले व्यापार।

कभी किसी में नहिं टिके, वर्षा बिन आचार॥

तिरुवल्लुवर
About the poet

तिरुवल्लुवर

समादृत और अत्यंत लोकप्रिय प्राचीन तमिल संत कवि-दार्शनिक। संगम साहित्य में योगदान।

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी