धर्म पर आग्रह

तिरुवल्लुवरतिरुवल्लुवर

1 min read · 12.4K reads

31

मोक्षप्रद तो धर्म है, धन दे वही अमेय।

उससे बढ़ कर जीव को, है क्या कोई श्रेय॥

32

बढ़कर कहीं सुधर्म से, अन्य न कुछ भी श्रेय।

भूला तो उससे बड़ा, और न कुछ अश्रेय॥

33

यथाशक्ति करना सदा, धर्मयुक्त ही कर्म।

तन से मन से वचन से, सर्व रीति से धर्म ॥

34

मन का होना मल रहित, इतना ही है धर्म।

बाकी सब केवल रहे, ठाट-बाट के कर्म॥

35

क्रोध लोभ फिर कटुवचन, और जलन ये चार।

इनसे बच कर जो हुआ, वही धर्म का सार॥

36

'बाद करें मरते समय', सोच न यों, कर धर्म।

जान जाय जब छोड़ तन, चिर संगी है धर्म॥

37

धर्म-कर्म के सुफल का, क्या चाहिए प्रमाण।

शिविकारूढ़, कहार के, अंतर से तू जान॥

38

बिना गँवाए व्यर्थ दिन, ख़ूब करो यदि धर्म।

जन्म-मार्ग को रोकता, शिलारूप वह धर्म॥

39

धर्म-कर्म से जो हुआ, वही सही सुख-लाभ।

अन्य कर्म से सुख नहीं, न तो कीर्ति का लाभ॥

40

करने योग्य मनुष्य के, धर्म-कर्म ही मान।

निंदनीय जो कर्म हैं, वर्जनीय ही जान॥

तिरुवल्लुवर
About the poet

तिरुवल्लुवर

समादृत और अत्यंत लोकप्रिय प्राचीन तमिल संत कवि-दार्शनिक। संगम साहित्य में योगदान।

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like