सहधर्मिणी

तिरुवल्लुवरतिरुवल्लुवर

1 min read · 12.4K reads

51

गृहिणी-गुण-गण प्राप्त कर, पुरुष-आय अनुसार।

जो गृह-व्यय करती वही, सहधर्मिणी सुचार॥

52

गुण-गण गृहणी में न हो, गृह्य-कर्म के अर्थ।

सुसंपन्न तो क्यों न हो, गृह-जीवन है व्यर्थ॥

53

गृहिणी रही सुधर्मिणी, तो क्या रहा अभाव।

गृहिणी नहीं सुधर्मिणी, किसका नहीं अभाव॥

54

स्त्री से बढ़ कर श्रेष्ठ ही, क्या है पाने योग्य।

यदि हो पातिव्रत्य की, दृढ़ता उसमें योग्य॥

55

पूजे सती न देव को, पूज जगे निज कंत।

उसके कहने पर ‘बरस’, बरसे मेघ तुरंत॥

56

रक्षा करे सतीत्व की, पोषण करती कांत।

गृह का यश भी जो रखे, स्त्री है वह अश्रांत॥

57

परकोटा पहरा दिया, इनसे क्या हो रक्ष।

स्त्री हित पातिव्रत्य ही, होगा उत्तम रक्ष॥

58

यदि पाती है नारियाँ, पति पूजा कर शान।

तो उनका सुरधाम में, होता है बहुमान॥

59

जिसकी पत्नी को नहीं, घर के यश का मान।

नहिं निंदक के सामने, गति शार्दूल समान॥

60

गृह का जयमंगल कहें, गृहिणी की गुण-खान।

उनका सद्भूषण कहें, पाना सत्संतान॥

तिरुवल्लुवर
About the poet

तिरुवल्लुवर

समादृत और अत्यंत लोकप्रिय प्राचीन तमिल संत कवि-दार्शनिक। संगम साहित्य में योगदान।

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like