बे-तलब कर के ज़रूरत भी चली जाए अगर

तसनीम आबिदीतसनीम आबिदी1 Feb 1961

1 min read · 12.4K reads

बे-तलब कर के ज़रूरत भी चली जाए अगर

डर रही हूँ कि ये वहशत भी चली जाए अगर

शाम होते ही सितारों से ये पूछा अक्सर

शाम होने की ये सूरत भी चली जाए अगर

इक तिरा दर्द सलीक़े से सँभाला लेकिन

दीदा-ए-तर से तरावत भी चली जाए अगर

ये तो है ख़ून-ए-जिगर चाहिए लेकिन ऐ दिल

शेर कहने की रिआयत भी चली जाए अगर

मैं तो हैरान परेशान यही सोचती हूँ

आईना ख़ाने से हैरत भी चली जाए अगर

इक नज़र भर का ही सौदा चलो मंज़ूर हमें

कम-निगाही की ये मोहलत भी चली जाए अगर

वो गया है तो मुझे काम ही अब कोई नहीं

क्या ही अच्छा हो कि फ़ुर्सत भी चली जाए अगर

दिल के मलबे में तमन्ना ने ये हसरत से कहा

क्या हो तामीर की हसरत भी चली जाए अगर

तेरी फ़ुर्क़त बड़ी दुश्वार मगर ऐसे में

याद करने की सुहुलत भी चली जाए अगर

अब नशात-ए-ग़म-ए-फ़ुर्क़त से सवाल इतना है

ताज़िया-दारी की लज़्ज़त भी चली जाए अगर

तसनीम आबिदी
About the poet

तसनीम आबिदी

जन्म : 01 Feb 1961 | कराची, सिंध

View profile & all 27 Poems / Stories

More from तसनीम आबिदी

  1. मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल है

    मिरे चारा-गर तुझे क्या ख़बर, जो अज़ाब-ए-हिज्र-ओ-विसाल हैये दरीदा तन ये दरीदा मन तिरी चाहतों का कमाल है

    12.4K reads
  2. फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगे

    फूल मुरझा जाएँगे काँटे लगे रह जाएँगेहर ख़ुशी मिट जाएगी बस दुख हरे रह जाएँगे

    12.4K reads
  3. राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दिया

    राज़ का बज़्म में चर्चा कभी होने न दियाहम ने अपने को तमाशा कभी होने न दिया

    12.4K reads
  4. हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़म

    हुए हो किस लिए बरहम अज़ीज़मसर-ए-तस्लीम है लो ख़म अज़ीज़म

    12.4K reads
  5. मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गया

    मरीज़-ए-इश्क़ का बहुत अजीब हाल हो गयाअजीब हाल हो गया तो फिर विसाल हो गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like