बात ऐसी है नहीं वो बात ही करता नहीं

तनोज दधीचtanoj dadhich

1 min read · 12.6K reads

बात ऐसी है नहीं वो बात ही करता नहीं
जब हमें होती ज़रूरत बस तभी करता नहीं

बाप बच्चों के लिए जादूगरी करता नहीं
बस मुसलसल काम करने में कमी करता नहीं

किस क़दर उस को सताया है ख़ुदा ने इश्क़ में
जो नहीं काफ़िर है फिर भी बंदगी करता नहीं

दुश्मनों से भी बहुत बद-तर है मेरा दोस्त वो
ग़लतियों पर जो मेरी मुझ को सही करता नहीं

सोचता हूँ हिज्र कैसे काटता होगा 'तनोज'
शे'र जो कहता नहीं और मय-कशी करता नहीं

तनोज दधीच
About the poet

तनोज दधीच tanoj dadhich

एक युवा शायर तनोज दधीच जी, जो कि कोटा , राजस्थान के रहने वाले , बेहद खूबसूरत लहजे के शायर हैं उनकी शायरी में आपको मुहब्बत की खुशबू भी मिलती और समाजिक चिंतन भी, हर बात को अपने सरल लहजे में कह देना उनकी पहचान है। तनोज पेशे से एक शायर हैं।

View profile & all 6 Poems / Stories